कोर्ट परिसर में अपने पोते की तारीख पर आई एक बुजुर्ग महिला की दूसरी मंजिल से गिरने पर हुई मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, April 17, 2024

    कोर्ट परिसर में अपने पोते की तारीख पर आई एक बुजुर्ग महिला की दूसरी मंजिल से गिरने पर हुई मौत।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : कोर्ट परिसर जालंधर में 16/04/2024 को अपने पोते की तारीख पर आई एक बुजुर्ग महिला कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर थी, उसने बाथरूम निर्माण के लिए खाली की गई जगह को बाथरूम समझ लिया और जैसे ही दरवाजा खोला, अंदर कुछ नहीं होने के कारण वह बुजुर्ग महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। 
    मृतक की पहचान जालंधर कैंट निवासी कांता देवी (76) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कांता देवी तारीख पर कोर्ट परिसर में अपने पोते मंथन से मिलने आई थीं। दिवाली के करीब मंथन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल में बंद है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.