Friday, February 10, 2023
पीएनबी ने चिंतपूर्णी मंदिर विश्राम गृह को दिया फर्नीचर।
पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के विश्राम गृह के लिए सात सोफा सैट भेंट किए।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल, मुख्य प्रबंधक विनीत अग्रवाल, उप प्रबंधक सुशील भाटिया, भरवाईं शाखा के प्रमुख सिद्धेश्वर और बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है और बैंक समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान देता रहता है।
इस मौके पर मंदिर अधिकारी संजीव डोगरा ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख और बैंक के अन्य सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment