स्वयं सहायता समूह धार ने दिया योग करने का संदेश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, June 21, 2021

    स्वयं सहायता समूह धार ने दिया योग करने का संदेश।

    अंजना जूली
    ब्यूरो आनी
    21जून
    अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत कराणा के आंगनवाड़ी केंद्र जैहरा व स्वयं सहायता समूह धार द्वारा योग दिवस मनाया गया।इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र जैहरा की वर्कर संतोषा ने बताया कि आज पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है। उसको मात देने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होनी चाहिए और यह सब योगा से सम्भव हो सकता है। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की प्रधान  लक्ष्मी , सचिव खिला देवी, बेगमा, मैना,निशा,मोरु देवी,राधा,घूम दासी, हीरामणि व गांव के बच्चों सोनाली, नेहा,चंद्रिका, नताशा,चिराग,कृश,अमन,साक्षी,मीनाक्षी ने भी भाग लिया।

    No comments:

    Post a Comment