मंत्री महेंद्र सिंह ने आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिलाया आश्वासन -जीवन ठाकुर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, June 22, 2021

    मंत्री महेंद्र सिंह ने आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिलाया आश्वासन -जीवन ठाकुर।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    22 जून।
    जल शक्ति एवं उद्यान विभाग मंत्री श्री महेंद्र सिंह ठाकुर के आनी दौरे के दौरान जिला परिषद सदस्य लझेरी वार्ड जीवन ठाकुर ने उनसे भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न  समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।

    जिसमें जल शक्ति विभाग की लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने , उद्यान विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने हेतु और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के रखरखाव व  उन्हें पक्का करने की मांग की गई। ताकि लोगों को कई तरह की परेशानियों से दो चार न होना पड़े।

    मंत्री महेंद्र सिंह ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए इन्हें दूर कर और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया ।

    No comments:

    Post a Comment