ब्यूरो कुमारसैन।
3 जून।
आम आदमी पार्टी "ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र" के कार्यकर्ताओं ने कुमारसैन तहसील के तहत भूटी, बनोट, दलान, शावट, कोटगढ़, खनेटी, वटाडी, कनाहर, मधावनी, ओडी आदि गांवों को सेनेटाइज किया व मास्क आदि बांटे तथा कंटोनमेन्ट जोन भुट्ठी में कुछ लोग जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं उन्हें विश्वास दिलाया की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में आपके साथ खड़े हैं।
समूचे हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हिमाचल के लोगों के लिए ऑक्सीजन जांचने के लिए हजारों ऑक्सीमीटर भेज कर इतिहास रचा था।
आज अन्य दल अब जाकर ऑक्सीमीटर की महत्वता को समझ रहे हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले गए तथा घर-घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन स्तर की जांच करवाई। पार्टी मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि ठियोग कुमारसैन क्षेत्र में हमने कोटगढ़, कुमारसैन, ठियोग में सैनिटाइज का अभियान चलाया। जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष श्री मनीष राजटा,काकू कौशल तथा सह सचिव श्री संजीव कौशल जी भी मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.