बिजली महादेव की पहाड़ी पर गिरी आसमानी बिजली। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, June 11, 2021

    बिजली महादेव की पहाड़ी पर गिरी आसमानी बिजली।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    11 जून
    जिला कुल्लू में वीरवार शाम को मौसम खराब के चलते आसमान में बादल छाने के साथ झमा- झमा बारिश की बूंदे भी गिरी ।इसके अलावा आसमान में बार-बार बिजली भी चमकती रही । बिजली चमकने से बिजली महादेव की पहाड़ी पर शाम को जिया गांव के साथ लगते जंगल में अचानक बिजली जा गिरी। बिजली गिरने का यह दृश्य किसी व्यक्ति के द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया है। जो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।हालांकि बिजली गिरने से जानमाल को किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। जिला कुल्लू में शाम के समय हुई बारिश से तापमान में भी कमी आई है और क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिली हैं ।साथ ही घाटी में हुई बारिश से किसानों व बागवानों ने राहत की सांस ली हैं ।

    No comments:

    Post a Comment