जल्द हो सकता है मुख्यमंत्री का आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, June 22, 2021

    जल्द हो सकता है मुख्यमंत्री का आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा।

    गुर दास जोशी।
    ब्यूरो आनी।
    22 जून।
    जल शक्ति बागवानी,राजस्व तथा सैनिक कल्याण मंत्री  महेंद्र सिंह ठाकुर के हाल में हुए आनी विधानसभा क्षेत्र में सफल दौरे को लेकर आनी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई  और विशेष रूप से आनी विधानसभा क्षेत्र में बहुत जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।
    इसमें स्थानीय विधायक श्री किशोरी लाल सागर  ,एपीएमसी लाहौल स्पीति के अध्यक्ष श्री अमर ठाकुर , मण्डल अध्यक्ष श्री महेंद्र ठाकुर  तथा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment