आनी व निरमण्ड में बहाल किए जाएं बी.एस.एन.एल ऑफिस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 19, 2021

    आनी व निरमण्ड में बहाल किए जाएं बी.एस.एन.एल ऑफिस।

    पूर्ण चन्द कौशल।
    प्रादेशिक ब्यूरो हिमाचल।
    19 जून।
    बी.एस.एन.एल. प्रशासन  ने हाल में ही आनी और निरमण्ड कस्बों से अपने दोनों कार्यालयों को बंद कर क्रमश: थानेदार और रामपुर बुशहर मर्ज कर दिया है।जिसके कारण स्थानीय जनता विशेषत: ब्रॉडबैंड उपभक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आनी से परस राम चौहान महासचिव देवभूमि विकास परिषद कुल्लू,समाजसेवी जोगिंदर सिंह और निरमण्ड से अमर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत भालसी, समाजसेवी सर्व श्री प्रदीप स्नेही,लीला चंद जोशी,लोकेंद्र सिंह वैदिक, गब्बर सिंह वैदिक,गुर दास जोशी आदि लोगों ने बीएसएनएल प्रशासन से दोनों कार्यालयों को दोनों जगह बहाल करने की मांग की है।

    No comments:

    Post a Comment