Friday, June 18, 2021
Home
Unlabelled
टेलू राम आजाद ने संभाली जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के महासचिव की कमान।
टेलू राम आजाद ने संभाली जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के महासचिव की कमान।
ब्यूरो निरमण्ड
सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के दिशा निर्देश में जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल की गठित कार्यकारिणी के अनुसार निरमंड के चायल क्षेत्र से संबंध रखने वाले टेलू राम आजाद को जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के महासचिव (एडमिन) की कमान सौंपी है। जिला कुल्लू सेवादल के अध्यक्ष मनीष शर्मा द्वारा गठित की गई जिला कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी में निरमंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत चायल के होनहार,कर्मठ, युवा टेलू राम आजाद के कांग्रेस सेवादल के महासचिव नियुक्त होने से उनके समर्थक काफी खुश है ।टेलू राम आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समाज सेवा में बचपन से ही रुचि रही है और वे सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहे है। वर्ष 2006 में कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी ने उनकी स्वच्छ छवि को देखते हुए पहले जाओं बूथ के अध्यक्ष व उसके बाद बागीपुल जॉन में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान सौंपी।उसके बाद उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड में सक्रिय सदस्य चुना गया। ततपश्चात सेवादल में भी वे सदस्य रहे । अब इन्हें जिला कुल्लू कांग्रेस सेवा दल के संगठन में महासचिव (एडमिन) की कमान सौंपी गई है। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर , जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आनी परस राम ,सुखदेव नैईया का आभार व्यक्त किया है।उनका कहना है कि कांग्रेस सेवादल में उनकी नियुक्ति के बाद संगठन को मजबूत करने में भरसक प्रयास करेंगे और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment