महिला मण्डल डिमणीधार ने अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की ली प्रतीज्ञा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 26, 2021

    महिला मण्डल डिमणीधार ने अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की ली प्रतीज्ञा।

    गब्बर सिंह वैदिक
     ब्यूरो ब्रो,जगातखाना।
    26 जून।
    विकासखण्ड निरमण्ड के अधीनस्थ ग्राम पंचायत बाड़ी के महिला मण्डल डिमणीधार की महिलाओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता महिला मण्डल की प्रधान श्रीमति आशा देवी ने की ।महिला मंडल की प्रधान श्रीमति आशा देवी ने बताया कि उनके महिला मण्डल द्वारा हर माह मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है। जिसमें सामाजिक कार्यो को लेकर चर्चा के साथ- साथ गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रणनीति बनाई जाती है ।
    इस बैठक में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। उसके बाद सभी महिलाओं ने गांव की गलियों, रास्तों की सफाई की। सभी महिलाओं द्वारा हमेशा अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान श्रीमती आशा देवी, उपप्रधान श्रीमती सुमित्रा देवी, सचिव श्रीमती सुभद्रा देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदा देवी,श्रीमती सीता देवी,श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती लता,श्रीमती विद्या देवी,श्रीमती कांता, श्रीमती मीना देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

    No comments:

    Post a Comment