Saturday, June 12, 2021
Home
Unlabelled
डा. राजीव बिंदल ने नाहन के मोगीनंद में मारकंडा नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
डा. राजीव बिंदल ने नाहन के मोगीनंद में मारकंडा नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक
प्रादेशिक ब्यूरो
12 जून।
जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. राजीव बिन्दल ने मोगीनंद में मारकंडा नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सी.आर.एफ. परियोजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जाएगा।
मारकंडा नदी पर मोगीनंद में इस पुल के निर्माण से स्थानीय लोग राहत की सांस लेंगे ओर उन्हें बरसात के दिनों में आने जाने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध ‘‘सुकेती फासिल’’ पार्क तक पहुंचने में पर्यटकों को अब आसानी हो जाएगी।
पुल निर्माण की स्वीकृति की खबर से क्षेत्र के लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए क्योंकि इसके निर्माण से काला आम क्षेत्र के लोगों का वर्षो पुराना सपना अब साकार होने जा रहा हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment