मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू में वर्चुअल माध्यम से 64 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, June 24, 2021

    मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू में वर्चुअल माध्यम से 64 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    24जून।
    अर्चना ठाकुर संयोजिका, भाजपा महिला मोर्चा आई टी विभाग एवम सोशल मीडिया हिo प्रo ने मीडिया द्वारा जानकारी सांझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुल्लू प्रवास के दौरान  मनाली, बंजार और कुल्लू विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल माध्यम से लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत की  15 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए । इन विकास परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय जनता एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    इस दौरान मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और आगे भी करती रहेगी।

    No comments:

    Post a Comment