महिला मण्डल जौह की महिलाओं ने छेड़ा स्वच्छता अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, June 13, 2021

    महिला मण्डल जौह की महिलाओं ने छेड़ा स्वच्छता अभियान।

    पूर्ण चंद कौशल
    प्रादेशिक ब्यूरो
    13 जून विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत देउठी के महिला मंडल जौह की महिलाओं ने पंचायत प्रधान श्रीमती सुषमा की अगुवाई में स्वच्छता की अलख जगाते हुए जौह गांव में स्वच्छता अभियान चलाया ।महिलाओं द्वारा पूरे गांव के रास्तों, नालियों व प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ सफाई की गई तथा कूड़े कचरे का उचित निपटान किया गया। महिला मण्डल की प्रधान रीना देवी ने सभी गांववासियों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस कार्य में स्वयं सेवी ज्योति लाल,महिला मण्डल प्रधान
    रीना देवी, उप प्रधान पुष्पा देवी,सचिव पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष जयवंती व अन्य सदस्या कांता देवी, भागू देवी, कृष्णा देवी, हीरा देवी, ममता देवी, रीमा देवी,माधुरी, कला देवी,लीला देवी, शारदा देवी,देवदासी, मनीषा, निशा, सुनीता देवी, अनीता देवी,चूड़ामणि, मीरा देवी, राधा देवी, ज्योति, पिंगला, देवी, तिलका देवी, शिक्षा, कमला देवी, रीना देवी, अमरा देवी गीता देवी रोशना देवी ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की ।

    No comments:

    Post a Comment