Wednesday, June 23, 2021
Home
Unlabelled
आशुतोष गर्ग होंगे जिला कुल्लू के नए उपायुक्त।
आशुतोष गर्ग होंगे जिला कुल्लू के नए उपायुक्त।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 43 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। डाक्टर ऋचा वर्मा की जगह अब आशुतोष गर्ग जिला कुल्लू के उपायुक्त का पदभार सभालेंगे और डॉक्टर ऋचा वर्मा को बीबीएन विकास अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
हमीरपुर निवासी आशुतोष गर्ग का जन्म गांव सलासी में लेखराम गर्ग व सुनीता शर्मा के घर 12 मई, 1990 को हुआ था। इन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से व जमा दो की पढ़ाई हिम अकादमी स्कूल से हासिल की । उसके पश्चात बिट्स पिलानी से इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की है तथा वे वर्ष 2014 बैच के
आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इनकी पहली पोस्टिंग नालागढ़ में बतौर एस.डी.एम. हुई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment