महिला सशक्तिकरण समिति एवं आंगनवाड़ी केंद्र जगूण के संयुक्त तत्वावधान में भांग उखाड़ो अभियान आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, June 5, 2021

    महिला सशक्तिकरण समिति एवं आंगनवाड़ी केंद्र जगूण के संयुक्त तत्वावधान में भांग उखाड़ो अभियान आयोजित।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू 
    5 जून
    बाल विकास परियोजना वृत जगातखाना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जगूण की कार्यकर्ता सपना जोशी ने महिला सशक्तिकरण समिति, अध्यक्षा श्रीमति यशोदा जोशी की अगुवाई में भांग उखाड़ो अभियान चलाया।
    गांव की महिलाओं की सहयोग इन्होंने गांव के आस पास प्राकृतिक रूप से उगी भांग को उखाड़ कर नष्ट किया। गांव की सभी महिलाओं ने भांग उखाड़ो अभियान इसलिए शुरू किया है ताकि दिन - प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर युवाओं की इसकी चपेट में आने से बचाया जा सकें। सभी महिलाओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है।
    महिला सशक्तिकरण अध्यक्षा यशोदा जोशी ने गांव के सभी लोगों,महिलाओं, युवक मंडल व महिला मंडल से आग्रह किया कि अपने घर के आसपास उगने वाले भांग के पौधों को समय रहते नष्ट कर के सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग दें। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से  अवगत कराते हुए बताया कि अगर नशे को बहुत ज़्यादा मात्रा में लिया जाता है तो दिमाग़ ठीक से काम करना बंद कर सकता है। हार्ट अटैक आने और ब्लडप्रेशर बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है,सांस लेने की दिक्कत होने लगती हैं। महिलाओं को गर्भ धारण करने में भी पेरशानी हो सकती हैं । 
    इस अभियान में सभी महिलाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भाग लिया।इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना जोशी,यशोदा जोशी,कौशल्या ,कविता,
    स्नेहलता,अजिता,टिकमा,सुनीता,,आरती, शिल्पा,वनिता,दीपा, सीता,गीता व धनसरा इत्यादि महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

    No comments:

    Post a Comment