जिला ब्यूरो कुल्लू
3 जून
विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत बैहना व डिंगीधार की समिति सदस्या आशा ठाकुर ने स्वच्छता अभियान के तहत आज बैहना पंचायत के तिहनी गांव में महिला मंडल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इनके द्वारा गांव के पक्के रास्तों और गलियों को पानी से अच्छी तरह से साफ किया गया । इसके साथ उन्होंने गांव में लगी छोटी - छोटी झाड़ियों को उखाड़ा तथा कूड़ा -कर्कट को इकट्ठा करके जलाया।गांव की सफाई करने के पश्चात उन्होंने सभी ग्रामवासियों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक कराते हुए कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालने करने का आग्रह किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.