जनता को अपनी समस्याओं के लेकर नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, June 22, 2021

    जनता को अपनी समस्याओं के लेकर नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    22 जून।
    अर्चना ठाकुर, संयोजिका, भा.ज.पा. महिला मोर्चा आई टी विभाग एवम सोशल मीडिया हि. प्र. ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम आदि का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने भी इस बदलती व्यवस्था के साथ अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतरीन बनाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने का निर्णय लिया है।  प्रदेश की जनता को अब अपनी समस्याओं, सुझावों और आपत्तियों को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शीघ्र ही प्रदेश सरकार सोशल मीडिया माध्यमों से अपनी समस्या सांझा करने पर भी सुनवाई करेगी। जन शिकायतों के निवारण के प्रदेश सरकार ऑनलाइन मैकेनिजम स्थापित करने जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाले सही मामलों पर भी सरकार खुद संज्ञान लेगी। समस्याओं के निवारण के लिए जल्द ही लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकेंगे। समस्या बताने के लिए लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय या संबंधित विभाग को अपनी पोस्ट से टैग करना होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों की जांच की जाएगी। मामले सही पाए जाने पर संबंधित विभागों को उसकी जानकारी दी जाएगी। 
    प्रदेश सरकार की इस पहल से शिकायतों की सुनवाई एक क्लिक से हो सकेगी।

    No comments:

    Post a Comment