Saturday, April 6, 2024
बटाला में पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में नकली नोट किए बरामद
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/बटाला : बटाला पुलिस ने नाके के दौरान अमृतसर से आ रही एक कार को रोका गया और कार की तलाशी के दौरान बटाला पुलिस द्वारा कार से 27 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई।
बटाला पुलिस ने कार में सवार कार चालक सुखबीर सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सुखबीर सिंह पहले भी जेल जा चुका है। बटाला पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उनके पास से ओर 03 लाख रुपए (27 लाख+03 लाख कुल 30 लाख रुपए), नई नकली करेंसी छापने वाले सफेद कागज के 10 बंडल, करेंसी में तार फिट करने वाली लेमिनेशन मशीन, कलर प्रिंटर, पेपर कटर और ड्रायर, वायर शीट समेत 2 वाहन बरामद किए गए हैं।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment