समारोह के दौरान सर्वप्रथम भाजपा का ध्वज चढ़ाया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षो में देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गरीब व जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, हर घर नल से जल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। जनता मोदी सरकार के कामों पर मोहर लगाएगी। भाजपा ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की स्थापना की है। दशकों से श्रीराम जी टेंट में रह रहे थे, जो अब अपने महल में पहुंचे है। सतपाल सत्ती ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर पांचवी बार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों गांव-गांव जाकर अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। लोगों का अनुराग ठाकुर को पूरा समर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से विजय होने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां लोकसभा चुनावों को लेकर शंखनाद कर दिया है, वहीं कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने प्रत्याशियों का ही चयन नहीं कर पाई है।
प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा:सत्ती
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का पिछले 14 माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा। सरकार ने न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही प्रदेश में विकास को गति दी। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में ही कांग्रेस कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ला पाई। अब जनता इन्हें आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।
ये रहे उपस्थित
भाजपा के जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद ममता कश्यप, सीमा दत्ता, कै. चरण दास, राजीव वशिष्ट, जनकराज खजांची, बलविंद्र सिंह, राकेश ठाकुर गिक्का, अनीश ठाकुर, जसविंद्र मौनू, खामौश जैतक, हरविंद्र लक्की, शुभम सैनी, विक्की सैनी, राजेश दत्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.