प्रयास संस्था द्वारा घर द्वार पर मिल रही स्वस्थ सुविधा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, April 1, 2024

    प्रयास संस्था द्वारा घर द्वार पर मिल रही स्वस्थ सुविधा।

    ऊना/अंकुश शर्मा:प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल - मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,निहाल) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव व ग्राम पंचायत वालीवाल में स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 65 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। 29 के टेस्ट किए गए। जिसमे उच्च रक्तचाप के 07 शुगर के 03 जोड़ों के दर्द के 29 लोग पाए गए।स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई।
     मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया।

    No comments:

    Post a Comment