विनोद जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाया रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के बैनर तले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व.वीरभद्र सिंह की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले वीरभद्र सिंह को उनके राजनीतिक जीवन में जनता का भरपूर स्नेह मिला था।इस कार्यक्रम में परस राम पूर्व प्रत्याशी आनी विधान सभा क्षेत्र,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा,रामकृष्ण ठाकुर,अशोक ठाकुर महासचिव, पप्पू सत्या, हितेश कायत,दलीप,राजेश ठाकुर,राम चंद्र भारती, तिलक वर्मा, सरण चौहान,किया लाल, तेजिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.