हिमाचल प्रदेश में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। आए दिन भारी वारिश से भूस्खलन,बादल फटने और बाढ़ आने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी ही घटना वीरवार सुबह जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड की बागासराहन ग्राम पंचायत में पेश आई है। बागा सराहन पंचायत के चनाईगाड गांव के साथ लगती पहाड़ी में आज सुबह बादल फटने से गांव में बाढ़ आ गई।
बाढ़ आने पर सुबह करीब 5 बजे लोगों ने घरों से भाग कर अपनी जान बचाई। इस भगदड़ में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई है। बाढ़ का मलबा पूरे गांव में फैल गया है।
बादल फटने की सूचना जैसी ही स्थानीय लोगों को मिली गांव वालों को अलर्ट कर उन्हें सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया। बाढ़ के मलबे से घरों,रास्तों, खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि पंचायत की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है और सभी घरों को खाली करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.