Saturday, July 30, 2022
Home
Unlabelled
निजी बस का स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से टकराई बस।
निजी बस का स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से टकराई बस।
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के भोरंज उपमण्डल में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। यह सड़क हादसा भोरंज के बस्सी चौक के पास पेश आया। जहां एक निजी बस का स्टेयरिंग फ्री होने के कारण बस सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। जो सभी सुरक्षित है। अगर बस आम के पेड़ से न टकराती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवाहदेवी से जाहू वाया चंबोह, बस्सी, मनोह रूट पर चलने वाली निजी बस का स्टेयरिंग फ्री होने से बस सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। बस के टकराने से बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वह बस से बाहर उतर गए । जब सभी यात्रियों ने बाहर उतर कर देखा तो बस पेड़ से लटकी हुई थी। पेड़ के कारण बस खाई में गिरने से बच गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment