हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली का हृदय गति के रुकने से आकस्मिक निधन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 2, 2022

    हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली का हृदय गति के रुकने से आकस्मिक निधन ।

    हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड एवं बीजेपी किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष राकेश बबली की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है।  बबली कामगार बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने किन्नौर जा रहे थे । रास्ते में निगुलसरी के समीप उन्हें दिल का दौरा पड़ा । 
     जहां से उनको ज्यूरी अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी को रेफर कर दिया।  
    लेकिन रामपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। किन्नौर जाने से पूर्व वह कुछ देर के लिए रामपुर के सर्किट हाउस में भी रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की । राकेश बबली हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के रहने वाले थे। इससे पहले वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। बबली 16 वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी रहे।

    No comments:

    Post a Comment