Thursday, July 21, 2022
स्कूटर सवार युवक की जेब में मोबाइल की बैटरी फटने से मची अफरा- तफरी।
जिला मंडी के बस अड्डे के बाहर बुधवार लगभग 12 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूटर सवार एक युवक की जेब में मोबाइल फट गया। मोबाइल फटते ही युवक की पेंट में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सौली खड्ड औद्योगिक एरिया में रहने वाला कमलेश गोयल बस स्टैंड से अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बस अड्डे के निकासी द्वार के पास पहुंचा तो उसकी जेब में जोर से धमाका हुआ और पेंट में आग लग गई। वह जोर से चिल्लाए और स्कूटर को एक तरफ फेंक कर, पुलिस बूथ में घुस गए। बूथ में घुसते ही कमलेश ने अपनी पेंट उतार कर जेब से जलता हुआ मोबाइल निकाल कर बाहर फेंका।
कमलेश गोयल ने बताया कि वहां उस समय ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी ने बेहद तत्परता दिखाकर उसकी मदद की। कमलेश ने बताया कि पेंट में रखे मोबाइल के जलने से उनकी टांग भी झुलस गई। कमेश ने बताया कि मोबाइल रेडमी कंपनी का था और दो साल पहले ही लिया था। मोबाइल के अचानक गर्म होने तथा आग लगने से कमलेश बहुत घबरा गए थे। पुलिसकर्मी की मदद से कमलेश गोयल ने खुद को संभाला और बाद में स्कूटर लेकर घर पहुंचे।
Tags
# मण्डी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मण्डी दर्पण।
Tags
मण्डी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment