Wednesday, July 27, 2022
बेटे ने तलवार से हमला कर मां को उतारा मौत घाट।
जिला शिमला के ढली थाना के अंतर्गत जुन्गा में बेटे ने अपनी मां पर तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अपनी मां को मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुन्गा के ढूंढ गांव में रामेश्वर ने बीती रात 12बजे तलवार से अपनी मां की हत्या कर दी व अपने भाई को भी घायल कर दिया।
मृतक महिला के दूसरे बेटे सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई रामेश्वर ने बीती रात को मां विमला पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से उसकी मां को गले, मुँह, बाजु व हाथों में चोटें आई। वारदात के बाद रामेश्वर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। थोड़ी देर बाद तलवार के कारण लगी चोटों की वजह से विमला देवी ने दम तोड़ दिया ।बताया जा रहा है कि आरोपी रामेश्वर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और रात को वह शराब के नशे में धुत था।
एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment