ननखडी के शोली गांव में फ्रिज में हुआ जोरदार धमाका, झुलसी महिला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 26, 2022

    ननखडी के शोली गांव में फ्रिज में हुआ जोरदार धमाका, झुलसी महिला।

    जिला शिमला के रामपुर उपमण्डल के तहत ननखड़ी तहसील के शोली गांव में मंगलवार सुबह घर में रखे एक फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया । जिसकी चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई है ।
    महिला को उपचार के लिए रामपुर के खेनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस धमाके से महिला के 3 कमरों के बने मकान को भी नुकसान पहुंचा है। 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार शोली निवासी रेखा देवी के घर में रखे फ्रिज का सिलेंडर फट गया। जिससे उस समय घर में मौजूद रेखा देवी का मुंह, सिर और शरीर जल गया और उसके बेटे को भी हल्की चोटें आई हैं।

    ग्राम पंचायत शोली के प्रधान जिया लाल ने इस घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस हादसे में हुए नुक़सान का जायजा लिया। 
    प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। मकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.