Thursday, July 21, 2022
दो टुकड़ों में मिला समोह से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के समोह क्षेत्र के 14 जुलाई से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी पैदा हो गई है।
लापता युवक का नाम अंकित था जो पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज कलोल का छात्र था। अंकित 14 जुलाई से लापता था। परिजनों ने पहले युवक को अपने स्तर तलाश किया, लेकिन सफलता न मिलने पर झंडूता में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
अचानक अंकित का शव दो हिस्सों में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।अंकित के शव का एक हिस्सा उसके घर के पास ही सुनसान इलाके में मिला है, वहीं दूसरा हिस्सा करीब 3 किलोमीटर दूर बरोह नामक स्थान से हासिल किया गया।
जंगल में बकरी चरा रहे एक व्यक्ति को अंकित के शव का एक हिस्सा दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# बिलासपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
बिलासपुर दर्पण।
Tags
बिलासपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment