Thursday, July 28, 2022
बोल्वो बस सवार युवक से पुलिस ने बरामद किया 64 ग्राम चिट्टा।
कुल्लू पुलिस की एक टीम ने वीरवार को बजौरा में नाकाबंदी के दौरान बोल्वो बस में सवार एक युवक से 64 ग्रांम चिट्टा बरामद किया है।युवक की पहचान आशीष(22 वर्ष) पुत्र राम मेहर निवासी वार्ड न0 02 जुगनपाना जुआ जिला सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध भुन्तर थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कुल्लू में किसे सप्लाई करने वाला था , इस बारे में पुलिस आरोपी से गहनता से पुछताछ कर रही है । जिला कुल्लू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने अभियोग का अन्वेषण करने वाले अन्वेषणाधिकारी को निर्देश दिए है कि अभियोग का अन्वेषण निष्पक्षता के साथ करें और आरोपी के अन्य साथियों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाए ।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment