Tuesday, July 12, 2022
Home
Unlabelled
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ।
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ।
हिमाचल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं ।दिल्ली में हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा ।इस दौरान हिमाचल कांग्रेस के नेता सुधीर शर्मा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे । दिल्ली में मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसके लिए वह भरपूर सहयोग करेंगे।
दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा धूमल सरकार के समय वन मंत्री का पद भी संभाल चुके है । बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment