Saturday, July 30, 2022
Home
Unlabelled
सोझा के पास सडक से बाहर फिसली पर्यटको की कार।
सोझा के पास सडक से बाहर फिसली पर्यटको की कार।
जिला कुल्लू के आनी -औट - बंजार सडक मार्ग पर जलोड़ीजोत और घयागी के बीच सोझा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सडक से बाहर लुढ़क गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पर्यटक कार जलोड़ीजोत से बंजार की तरफ जा रही थी । लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बढ़ी फिसलन के कारण अचानक सोझा गांव के पास कार चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण कार सडक से बाहर लुढ़क गई । गनीमत यह रही कि नीचे की ओर मकान का निर्माण हो रहा था और गाड़ी मकान की ढलान में रोक गई । मकान के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया । हादसे के समय गाड़ी में 3 पर्यटक सवार थे जो सभी सुरक्षित है। ये पर्यटक बंजार घाटी घूमने आए थे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment