Tuesday, July 19, 2022
Home
शिमला दर्पण।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से किया कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से किया कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ ।
प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान 15 जुलाई, 2022 से शुरू हो गया है और 30 सितम्बर 2022 तक चलेगा। इस अभियान के तहत 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 51 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क एहतियाती डोज लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी, 2021 को राष्ट्र स्तरीय टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। हिमाचल प्रदेश ने देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 6 दिसम्बर, 2021 को सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने में भी देशभर का प्रथम राज्य बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार निरन्तर निगरानी रख रही है। उन्होंने सभी लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने और कोविड टीका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से एहतियाती खुराक लगवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 11500 बिस्तर क्षमता के साथ 48 पीएसए प्लांट, 3 एलएमओ प्लांट, 18 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर, 1014 वेंटिलेटर हैं। राज्य में वर्तमान में 25 सक्रिय कोविड केंद्र हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment