डाकघर में चोरी करने घुसे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 31, 2022

    डाकघर में चोरी करने घुसे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

     जिला कुल्लू के मुख्य डाकघर ढालपुर में शनिवार रात को चोरी का मामला सामने आया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को एक युवक चोरी करने के ईरादे से ढालपुर डाकघर में घुस गया । युवक ने कैश चेस्ट को तोड़ दिया था, जिसमें 65 लाख रुपए रखे हुए थे। वहीं इलाके में गश्त कर रही पुलिस की एक टीम को जब इस बारे में पता चला तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा । युवक की पहचान परमदेव ठाकुर पुत्र स्व. कले राम ठाकुर निवासी गांव जरड़ भुट्टी कालोनी शमशी कुल्लू के रूप में हुई है। 
    आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं।   एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

    No comments:

    Post a Comment