शिरोमणि अकाली दल पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी (आप) में नहीं होंगे शामिल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, April 13, 2024

    शिरोमणि अकाली दल पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी (आप) में नहीं होंगे शामिल।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : शिरोमणि अकाली दल पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे अकाली दल में है और वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। पवन कुमार टीनू ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। 

    उन्होंने कहा कि मेरी क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है। पवन कुमार टीनू ने कहा कि मैंने भी खबरें देखी कि ऐसी चर्चा चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment