Saturday, April 6, 2024
Home
पश्चिम बंगाल दर्पण
चित्तरंजन के एसपी ईस्ट मार्केट में बेहाल स्थिति में है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति।
चित्तरंजन के एसपी ईस्ट मार्केट में बेहाल स्थिति में है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/पश्चिम बंगाल (प्रहलाद प्रसाद उर्फ पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) : पश्चिम बर्धमान के चित्तरंजन रेल नगरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगी हुई है। यह मूर्ति वर्षों पुरानी है जिसके माथे पर कोई शेड लगा हुआ नहीं है। पत्थर की यह बेजान मूर्ति गर्मी के मौसम के साथ-साथ हर मौसम की मार को बिना किसी शिकायत के झेलती रहती है। यहां तक कि पक्षियां मूर्ति के सिर समेत पूरे जिस्म पर बिष्ट कर देती है। इस मूर्ति की देखभाल के लिए चित्तरंजन के लोगों खासकर भाजपा के लोगों के पास समय नहीं है। इस बात की जानकारी पत्रकार ने भाजपा चित्तरंजन ब्लाक के अध्यक्ष शंकर तिवारी समेत अन्य भाजपा समर्थकों से बातचीत भी की, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। अगर हिन्दू नववर्ष के पूर्व इस नेक काम को अंजाम दिया जाय तो नव वर्ष की धूम में चार चांद लग जायेगा।
Tags
# पश्चिम बंगाल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पश्चिम बंगाल दर्पण
Tags
पश्चिम बंगाल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment