अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/नई दिल्ली : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मिल गई है। बता दें कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मांगी थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है और उनका नाम केजरीवाल से मिलने वालों की सूची में जोड़ दिया गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.