बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रह्मधाम आसोतरा में खेतेश्वर महाराज की समाधि पर की पूजा अर्चना, ब्रह्मा जी के दर्शन कर मुख्यमंत्री शर्मा ने ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ गादीपति श्री तुलसाराम महाराज का लिया आशीर्वाद।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शर्मा के बालोतरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नजर आ रहा था, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसोतरा स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री शर्मा का किया स्वागत।
हैलिपैड से मुख्यमंत्री सीधे पहुंचे बैकुंठ धाम जहां खेतेश्वर महाराज की समाधि स्थल पर की पूजा-अर्चना, ब्रह्मधाम आसोतरा में ब्रह्मा जी के दर्शन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रह्माधाम तीर्थ गादीपति संत तुलसारामजी महाराज का लिया आशीर्वाद, इस दौरान ब्रह्मधाम ट्रस्ट की ओर मुख्यमंत्री शर्मा का किया स्वागत, मुख्यमंत्री शर्मा के साथ इस दौरान राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा पदाधिकारीगण कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.