Saturday, April 6, 2024
Home
हरिद्वार दर्पण
तीन साल की मासूम बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद, बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया, अपहरणकर्ता दबोचा,भेजा जेल भीख मांगने व मंगवाने के लिए किया था मासूम बच्ची का अपहरण।
तीन साल की मासूम बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद, बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया, अपहरणकर्ता दबोचा,भेजा जेल भीख मांगने व मंगवाने के लिए किया था मासूम बच्ची का अपहरण।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हरिद्वार : कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र द्वारा बेटे के मुंडन के दौरान उसकी 03 वर्षीय बेटी के कहीं गुम हो जाने पर कोतवाली नगर पर मु०अ०सं० 249/24 धारा 363 आईपीसी दर्ज किया गया था। इतनी छोटी बच्ची के अचानक कहीं गुम हो जाने पर परिजन समेत सभी बड़े परेशान हो गए इसी दौरान ढूंढखोजी/फुटेज चेक करने पर बैग टांगे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बच्ची को अपने कंधे पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर मॉनिटरिंग का जिम्मा खुद अपने हाथों में लिया। उक्त संदिग्ध की पहचान के लिए दिन रात धरातल पर प्रयास करने के साथ ही हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी आमजन से सहयोग मांगा गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही मेहनत व मुखबिर के सहयोग से उक्त मामले में कामयाबी हासिल करते हुए संदिग्ध आरोपी सुरेंद्र सिंह को रुड़की तहसील गेट के पास से दबोचते हुए अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Tags
# हरिद्वार दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हरिद्वार दर्पण
Tags
हरिद्वार दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment