शिव सेना ने नौ सीटों पर उतारे प्रत्याशी, प्रधान हरिश सिंगला ने जारी की सूची - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, April 13, 2024

    शिव सेना ने नौ सीटों पर उतारे प्रत्याशी, प्रधान हरिश सिंगला ने जारी की सूची

     

    शिंव सेना- एकनाथ शिंदे

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में शिव सेना शिंदे भी चुनावी मैदान में आ गया है। शिव सेनाबल ठाकरे शिंदे दल के पंजाब प्रधान हरिश सिंगला ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की।


    शिव सेना शिंदे ने पंजाब में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने अमृतसर से राजिंदर शर्मा, पटियाला से एडवोकेट देविंदर राजपूत, श्रीफतेहगढ़ साहिब से हरगोविंद सिंह, लुधियाना से कुलदीप शर्मा, श्रीआनंदपुर साहिब से रामनाथ, बठिंडा से अंकुश जिंदल, फिरोजपुर से उमेश कुमार, फरीदकोट से मंगत राम मांगा और गुरदासपुर से अमित अग्रवाल को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया है। शिव सेनाबल ठाकरे शिंदे दल के पंजाब प्रधान हरिश सिंगला ने ये सूची जारी की।

    1 comment: