Saturday, April 13, 2024
Home
पंजाब दर्पण
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अंतर्गत आते इलाको में दो पहिया वाहनों की चोरी और छीना झपटी/लूटपात की घटनाओं में हुई बड़ोतरी।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अंतर्गत आते इलाको में दो पहिया वाहनों की चोरी और छीना झपटी/लूटपात की घटनाओं में हुई बड़ोतरी।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत आते भाई दित सिंह नगर मे चोर दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकल चुरा कर लेगए जिसका पता बाईक मालिक को तब पता चला जब कुछ समय बाद घर से बाहर आया तो उसका मोटरसाइकल नही था। जानकारी देते हुए महेंद्र पाल सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी भाई दित सिंह नगर ने बताया कि स्प्लेंडर मोटरसाइकल कल शाम घर के बाहर खड़ा किया था, लगभग आधे घंटे बाद जब वह घर के बाहर आया तो देखा उसका मोटरसाइकल चोरी हो चुका था। आप को बता दें कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार युवक आते दिखाई दे रहे हैं और जो पहले एक चक्कर लगाते हैं बाद में मोटर- साइकल चुरा कर ले जाते हैं।
इसी तरह कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत आते इलाका में एक ओर मामला सामने आया है कि सुखदेव पुत्र लेट श्री सोहन लाल निवासी मौहल्ला संतोखपुर नीवी आबादी जालंधर से 10/04/2024 की सुबह वक्त करीब 3.30 नजदीक बिजली घर गुरुद्वारा के पास तीन लुटेरे बाइक पर सवार हो कर आए और उससे मोबाईल फोन छीन कर फरार हो गए। इन दोनों घटनाओं के संबंध में इलाक़े के पुलिस थाना को सूचना दे दी गई है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment