अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/नई दिल्ली : दिल्ली आप पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं बाहर उनके मंत्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली आप पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना ने दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि उनके करीबी व्यक्ति के जरिए भाजपा ने आप नेताओं को पार्टी जॉइन करने का ऑफर दिया था। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी शिकायत 4 अप्रैल को इलेक्शन कमीशन को दी गई थी। इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने आप पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना को ईमेल के जरिए नोटिस जारी किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.