दौलतपुर/अंकुश शर्मा: गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने घनारी, नंगल जरियाला, डंगोह खास, शिवपुर, गोन्दपुर बनेहड़ा इत्यादि गाँवों मे जन संपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर दस्तक दी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। साथ ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव मे अपने लिए जनता से समर्थन मांगा। शर्मा ने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़े। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान हो। और गगरेट के हर गांव हर घर को सड़क और पक्का रास्ता मिले। साथ ही सबको शिक्षा, स्वास्थ्य एवम रोजगार मिले इसके लिए हम ने काम करना है। उन्होंने कहा कि हमने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने गगरेट की जनता का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया तभी गगरेट की देव तुल्य जनता का भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि गगरेट मे जयराम सरकार के कार्यकाल में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर के प्रयासों से दर्जनों योजनाएं शुरू हुई थी। जो योजनाएं प्रगति पर थी। उनके कार्यों को पूरा करने के लिए हमने 14 माह में दर्जनों बार लिखकर माननीय मुख्यमंत्री को दिया। लेकिन 14 माह में हमें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। उल्टा मुख्यमंत्री महोदय कई कार्यालयों पर ताला लटका दिया और बजट के नाम पर मात्र आश्वासन ही देते रहे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बस टिकट के समान है जिसे मुख्यमंत्री बिना किसी कमेटी के बांटते फिर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरा दिन उन्हें एवम उनके साथियो को कोसने मे लगा रहे है लेकिन प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाने मे असफल हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि 14 माह मे मात्र घोषणाएं हुई जबकि योजनाओं को अम्लीजामा नहीं पहनाया गया।चैतन्य शर्मा ने कहा कि उन्हें अथवा उनके परिवार को जितनी मर्जी गालियां निकाल लें, दोषारोपण कर लें, लेकिन इसका फैसला 01 जून को जनता की अदालत भाजपा के पक्ष मे वोट डालकर करेगी।
Friday, April 5, 2024
Home
UNA दर्पण
राजनीति मेरे लिए सुख का साधन नहीं,बल्कि राजनीति जनता की सेवा करने का जरिया- चैतन्य शर्मा
राजनीति मेरे लिए सुख का साधन नहीं,बल्कि राजनीति जनता की सेवा करने का जरिया- चैतन्य शर्मा
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.