देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और 4वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद खुदखुशी कर ली है। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है। यहां अजय (42 वर्ष ) अपने परिवार के साथ रहता था। अजय ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली । पुलिस के अनुसार , महिला और बच्ची का शव बेड पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। दोनों पर चाकू से वार किए गए थे। दोनों की हत्या के बाद अजय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को इस वारदात की जानकारी शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे तब चली, जब अजय का बड़ा बेटा काम से वापस लौटा।
अजय का बेटा कुशल इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था और सुबह लौटने पर उसने घर में जब माता-पिता और बहन की लाशें देखी तो वह चीख पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अजय ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या क्यों की इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.