पूर्ण चंद कौशल
प्रादेशिक ब्यूरो हि0 प्र 0
विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत देउठी के महिला मंडल चनोग ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने व कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए महिला मंडल की प्रधान प्रभज्योत की अगुवाई में सेनेटाईजेशन अभियान चलाया गया । महिला मंडल की सदस्यों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए बूटीधार, चनोग तथा गुगरा में सभी घरों, गलियों तथा नालियों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया ।इसके साथ ही उन्होंने सभी गांववासियों को
मास्क पहनने, समाजिक दूरी अपनाने का भी आवाहन किया। उन्होंने कोरोना के प्रति सभी को जागरूक कराते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान
प्रभज्योत, निशा ठाकुर, अनीता देवी, श्याम सरला,उमा देवी, गीता देवी, रीना देवी, सत्या, सरोज, काकी, शकुंतला देवी,घेलरू देवी, उषा देवी ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.