Sunday, May 23, 2021
Home
Unlabelled
स्वयं सहायता समूह जय माता कोट काली शा की महिलाओं ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान।
स्वयं सहायता समूह जय माता कोट काली शा की महिलाओं ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान।
उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुंगश के वार्ड देऊली के स्वयं सहायता समूह जय माता कोट काली शा की महिलाओं ने समूह की प्रधान पुष्पा देवी की अगुवाई में स्वच्छता की अलख जगाते हुए कोट काली माता के मंदिर परिसर की सफाई की | सभी महिलाओं ने मंदिर परिसर के चारों ओर उगी कंटीली झाड़ियों तथा अवांछनीय घास को काटकर उसे जलाया। इसके साथ मंदिर परिसर के चारों तरफ बिखरे प्लास्टिक और कूड़े -कचरे को उठाकर उसका उचित निपटान किया गया |इस मौके पर समूह की प्रधान पुष्पा देवी, सचिव नीता देवी,कोषाध्यक्ष रीना सुमन तथा हीरा गुड्डी ,पुष्पा, कांता, रीना और रामकी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment