Friday, May 28, 2021
Home
Unlabelled
उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत कले- मझेउटी की प्रधान प्रोमिला मेहता ने जलशक्ति विभाग का जताया आभार।
उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत कले- मझेउटी की प्रधान प्रोमिला मेहता ने जलशक्ति विभाग का जताया आभार।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक
जिला ब्यूरो कुल्लू
28 मई
उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कले- मझेउटी की प्रधान प्रोमिला मेहता ने मीडिया को बताया कि उनकी पंचायत पेयजल की बहुत बड़ी समस्या थी। लेकिन अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी। क्योंकि अब पंचायत में कुछ ही दिनों में स्टोर टैंक और फिल्टर टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता (एस.डी.ओ./उपमंडलाधिकारी)और अधिशासी अभियंता(मंडलाधिकारी/एक्स.ई.एन.) ने खुद आकर पंचायत को यह कार्य सौंपा हैं। इन टैंकों के निर्माण से सब को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस कार्य के लिए पंचायत प्रधान प्रोमिला मेहता ने जल शक्ति विभाग और उन सब लोगों का आभार व्यक्त किया हैं जिन्होंने इस कार्य अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment