वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव व संक्रमण रोकथाम के उपाय के उद्देश्य से भाजपा मंडल बंजार ने आयोजित की ऑनलाइन बैठक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, May 30, 2021

    वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव व संक्रमण रोकथाम के उपाय के उद्देश्य से भाजपा मंडल बंजार ने आयोजित की ऑनलाइन बैठक।

    लोकेंद्र सिंह वैदिक।
    जिला ब्यूरो कुल्लू।
    30 मई।

    शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा बंजार मंडल की वर्चुअल बैठक अध्यक्षा श्रीमती माला ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा, लोकप्रिय एवं जुझारू विधायक सुरेंद्र शौरी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष  श्री बलदेव राज महन्त , विशेष रूप उपस्थित रहे। इस वर्चुअल बैठक में नगर पंचायत बंजार की अध्यक्षा श्रीमती आशा शर्मा व पंचायत समिति अध्यक्षा श्रीमती लता देवी सहित पूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ने सभी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा - निर्देशों का सख्ती के पालन करें और इस विपत्ति के घड़ी में हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें । उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही वैश्विक महामारी कोरोना महामारी का प्रभाव समाप्त हो सकता हैं इसलिए संयम रखें तथा अपने आप एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना कर्फ्यू का पालने करें ताकि बंजार विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा हेतु विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.