विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी के युवा मंडल पड़ाया ने वार्ड को किया सेनेटाइज। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, May 26, 2021

    विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी के युवा मंडल पड़ाया ने वार्ड को किया सेनेटाइज।

    सूरज बाला।
    उप-मण्डल ब्यूरो,आनी।
    26 मई।
    विकासखंड निरमण्ड की ग्राम पंचायत भालसी के  युवा मंडल पड़ाया द्वारा गांव में स्वच्छता बनाए रखने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे पड़ाया वार्ड को सैनिटाइज किया गया। युवा मंडल ने आंगनवाड़ी  केंद्र और प्रत्येक घर को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया  । इसके साथ ही युवा मंडल द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और कोरोना से बचाव के प्रति ज़न जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया हैं । इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने  में दलजीत , लोचन सिंह , देवी दयाल, पदम सिंह , दिला राम, भगत राम, केवल राम , पेगा राम, मोलक राम कौशल आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

    No comments:

    Post a Comment