उप मंडल रामपुर की ग्राम पंचायत देवनगर में पंचायत प्रधान अम्बिका जमाल्टा की अगुवाई में देवनगर, थड़ी,सोबली गावों व इसके अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राइमरी स्कूल,हाईस्कूल, पंचायत घर, डाकघर व राशन डिपो को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत रोकथाम हेतू सेनेटाइजेशन का कार्य किया।
इसके बाद पंचायत जन प्रतिनिधियों ने कुछ समय पहले पंचायत में कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्तियों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। जोकि अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हों चूके हैं।
प्रधान अम्बिका ने बताया कि उन्होंने गावों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतू सेनेटाइजेशन किया व स्थानीय गावों की जनता को फेस मास्क व वैक्सीन लगाने, शारीरिक दूरी अपनाने के बारे जागरूक किया। साथ ही उन्होंने बेवजह घर से बाहर न निकले और सरकार एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख़्ती के साथ पालन करने की लोगों से विशेष रूप से अपील की ।
पंचायत प्रधान अम्बिका के साथ वार्ड सदस्य देवनगर खेम राज, वार्ड सदस्य थड़ी नरेश, नव युवक मण्डल देवनगर के विकास लांबा, सुनील कुमार, भूमेश चावला, जगू गुप्ता चंदन खूंद, रवि, जगदीश, के अतिरिक्त स्थानीय लोग ने भी इस कार्य में अपनी भागेदारी सुनिश्चित की ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.