अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
20 मई।
भाजपा मंडल आनी ने अपने कार्यक्रम" सेवा ही संगठन भाग- 2" के तहत छः ग्राम केन्द्र बांशा, वशावल, सिसरी, बायल, बाहवा, निरमंड की वर्चुअल बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई l बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल आनी के मंडलाध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ने की। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री किशोरी लाल सागर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक महोदय ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया की इस कोरोना की संकट की घड़ी में अधिक से अधिक लोगों की हर प्रकार से सहायता करें। बैठक में जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला जी, भाजपा मंडल आनी के दोनो महामंत्री शेर सिंह चौहान जी व अशोक ठाकुर जी, भाजयुमो आनी मंडल के अध्यक्ष बड़े भाई हरीश शर्मा जी उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.